歌曲 / 歌词

Tu Mujhe Suna

Listen on Apple Music

歌词

तू मुझे सुना, मैं तुझे सुनाऊँ अपनी प्रेम कहानी
कौन है वो? कैसी है वो तेरे सपनों की रानी?

♪
रहती है ख़ामोश सदा बस एक पहेली सी वो
हरदम मेरे साथ, मगर लगती है अकेली सी वो
एक ही बात में कर जाती हैं वो कितनी ही बातें
उसकी बातें ख़त्म ना हों, ढल जाएँ लंबी रातें
कभी-कभी लगती है अपनी, कभी-कभी बेगानी
तू मुझे सुना, मैं तुझे सुनाऊँ अपनी प्रेम कहानी
कौन है वो? कैसी है वो तेरे सपनों की रानी?
♪
मेरे दिल में बजते हैं उसकी यादों के घुँघरू
उसको देखा तो मैं जाना, क्या होता है जादू
अंगड़ाई वो लेती है, दिल मेरा धड़क जाता है
उसके फूल बदन से इक शोला सा लपक जाता है
वो छू ले तो आग लगे, जल जाए यार ये पानी
तू मुझे सुना, मैं तुझे सुनाऊँ अपनी प्रेम कहानी
कौन है वो? कैसी है वो तेरे सपनों की रानी?
♪
दूर से उसको देख के दिल की प्यास बुझा लेता हूँ
सपनों में उसको मैं अपने पास बुला लेता हूँ
तेरे दिल में अपने दिल की आग लगा देता हूँ
और ना कुछ तू पूछ, मैं उसका नाम बता देता दूँ
नाम बता देता हूँ, उसका नाम बता देता हूँ
एक नाम है प्यार उसी का, दूसरा नाम जवानी