歌曲 / 歌词

Chhum Chhum Chhali Piya Ki Gali, From ''Ek Saal''

Listen on Apple Music

歌词

छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के
छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के
कैसा जादू कर गए साजन?
इन नैनन में आ के
छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के
♪
धीरे से बोल के, बिना किसी मोल के
ले गया दिल कोई अखियों में तोल के
धीरे से बोल के, बिना किसी मोल के
ले गया दिल कोई अखियों में तोल के
खोई-खोई डोलूँ मैं तो सुध बिसरा के
खोई-खोई डोलूँ मैं तो सुध बिसरा के
छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के
♪
रुत है बहार की, १६ सिंगार की
कानों में मोरे शहनाई बाजे प्यार की
रुत है बहार की, १६ सिंगार की
कानों में मोरे शहनाई बाजे प्यार की
दुनिया से रखूँ कैसे प्रीत छुपा के?
दुनिया से रखूँ कैसे प्रीत छुपा के?
छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के
कैसा जादू कर गए साजन?
इन नैनन में आ के
छुम-छुम चली, पिया की गली
मैं सपने नए सजा के