歌曲 / 歌词

Ek Tera Sundar Mukhda

Listen on Apple Music

歌词

एक तेरा सुंदर मुखड़ा
एक तेरा प्यार से भरा दिल मिलना मुश्किल
एक तेरा सुंदर मुखड़ा
एक तेरा प्यार से भरा दिल मिलना मुश्किल
इत ओर ढूँढूँ चाहे
उत ओर ढूँढूँ कोई महफ़िल मिलना मुश्किल
♪
आ के सिरहाने तेरे तुझको जो देखा
हर साँस मेरा फिर तो ख़ुशबू से महका
जैसी मिली है मुझको
ऐसी सुहानी कोई मंज़िल मिलना मुश्किल
एक तेरा सुंदर मुखड़ा
एक तेरा प्यार से भरा दिल मिलना मुश्किल
♪
रेशम से गेसू तेरे, रातें मिलन की
ख़ामोश लब कहते हैं बातें मिलन की
देखे हज़ारों क़ातिल
तुझ सा हसीन कोई क़ातिल मिलना मुश्किल
एक तेरा सुंदर मुखड़ा
एक तेरा प्यार से भरा दिल मिलना मुश्किल
♪
बीच भँवर में, दिलबर, छोड़ ना देना
नाज़ुक है दिल बेचारा, तोड़ ना देना
दुनिया के तूफ़ानों में
ऐसा नज़ारा और साहिल मिलना मुश्किल
एक तेरा सुंदर मुखड़ा
एक तेरा प्यार से भरा दिल मिलना मुश्किल
इत ओर ढूँढूँ चाहे
उत ओर ढूँढूँ कोई महफ़िल मिलना मुश्किल