歌曲 / 歌词

Chabi Kho Jaye

Listen on Apple Music

歌词

बाहर से कोई अंदर ना आ सके
अंदर से कोई बाहर ना जा सके
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
तेरे नैनों की भुल-भुलैया में bobby खो जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
आगे हो घनघोर अँधेरा (बाबा, मुझे डर लगता है)
पीछे कोई डाकू लुटेरा (oh, क्यूँ डरा रहे हो?)
आगे हो घनघोर अँधेरा
पीछे कोई डाकू लुटेरा
ऊपर भी जाना हो मुश्किल
नीचे भी आना हो मुश्किल
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
हम-तुम कहीं को जा रहे हो और रस्ता भूल जाए
हम-तुम कहीं को जा रहे हो और रस्ता भूल जाए
तेरी बैयाँ के झूले में सैयाँ bobby झूल जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
बस्ती से दूर, परबत के पीछे
मस्ती में चूर, घने पेड़ों के नीचे
अनदेखी-अनजानी सी जगह हो
बस एक हम हो, दूजी हवा हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
हम-तुम एक जंगल से गुज़रे और शेर आ जाए
हम-तुम एक जंगल से गुज़रे और शेर आ जाए
शेर से मैं कहूँ; "तुमको छोड़ के मुझे खा जाए"
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
ऐसे क्यूँ खोए-खोए हो?
जागे हो कि सोए हुए हो?
क्या होगा कल, किसको खबर है
थोड़ा सा मेरे दिल में ये डर है
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
सोचो कभी ऐसा हो तो क्या हो
हम-तुम यूँ ही हँस-खेल रहे हो और आँख भर आए
हम-तुम यूँ ही हँस-खेल रहे हो और आँख भर आए
तेरे सर की क़सम, तेरे ग़म से bobby मर जाए
हम-तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए
तेरे नैनों की भुल-भुलैया में bobby खो जाए
हम-तुम (हम-तुम)
एक कमरे में बंद हो (एक कमरे में बंद हो)
और चाभी खो जाए (और चाभी खो जाए)
और चाभी खो जाए (और चाभी...) खो जाए (खो जाए)