歌曲 / 歌词

Ek Pyar Ka Naghma Hai

Listen on Apple Music

歌词

एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है
एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है
कुछ पाकर खोना है, कुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तो, आना और जाना है
दो पल के जीवन से एक उम्र चुरानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है
तू धार है नदिया की, मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है, मैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर है, आशाओं का पानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है
तूफ़ान तो आना है, आ कर चले जाना है
बादल है ये कुछ पल का, छा कर ढल जाना है
परछईयाँ रह जाती, रह जाती निशानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नग़मा है