歌曲 / 歌词

Aap Ki Ankhon Mein - Revival - Film - Ghar

Listen on Apple Music

歌词

आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
लब हिले तो मोगरे के फूल खिलते हैं कहीं
लब हिले तो मोगरे के फूल खिलते हैं कहीं
आपकी आँखों में क्या साहिल भी मिलते हैं कहीं?
आपकी खामोशियाँ भी आपकी आवाज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
आपकी बातों में फिर कोई शरारत तो नहीं
आपकी बातों में फिर कोई शरारत तो नहीं
बेवजह तारीफ़ करना आपकी आदत तो नहीं
आपकी बदमाशियों के ये नये अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं
ओ-हो, आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज़ हैं