歌词
प्यारे-प्यारे पापा मेरी उँगली पकड़ मुझे
राह पे चलना सिखाएँ
देखें मेरी आँखों में जो थामें मेरी बाँहें मुझे
हँस के सीने से लगाएँ
प्यारे-प्यारे पापा मेरी उँगली पकड़ मुझे
राह पे चलना सिखाएँ
देखें मेरी आँखों में जो थामें मेरी बाँहें मुझे
हँस के सीने से लगाएँ
मैं उनकी राज दुलारी
छोटी सी है ये दुनिया हमारी
मैं जब भी आँसू बहाऊँ
ला देते पापा खुशियाँ सारी
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
♪
सुबह-सुबह मुझे पापा जगाएँ
चूम के वो पास बुलाएँ
अपने हाथों से खाना खिलाएँ
सपनों की दुनिया की सैर कराएँ
मैं उनकी राज दुलारी
छोटी सी है ये दुनिया हमारी
मैं जब भी आँसू बहाऊँ
ला देते पापा खुशियाँ सारी
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
♪
अपने सपनों को भूल कर
सारा जहां ला देते मुझे
अपनी खुशियों को छोड़ कर
कहते हैं कि सब पाना है तुझे
मैं उनकी राज दुलारी
छोटी सी है ये दुनिया हमारी
मैं जब भी आँसू बहाऊँ
ला देते पापा खुशियाँ सारी
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
♪
एक दिन पापा दूर गए
ऐसा लगा कि मुझे भूल गए
महसूस किया पापा किनते जरूरी
पापा बिना है मेरी दुनिया अधूरी
फिर सामने से पापा दौड़ के आए
होंठों पे मेरे मुस्कान वो लाए
रोते-रोते मुझे गोद में बिठा के
बोले की ना छोड़ूँगा तुझे
मैं उनकी राज दुलारी
छोटी सी है ये दुनिया हमारी
मैं जब भी आँसू बहाऊँ
ला देते पापा खुशियाँ सारी
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
पापा, ओ, मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा
सब से प्यारे मेरे पापा