歌词
बिन बोले यूँ तेरा जाना
शायद ना सह पाएँ हम
इतनी सारी साँसें हैं, पर
एक भी ना ले पाएँ हम
♪
आ भी जाओ, ना आए तो
सचमुच ही ना मर जाएँ हम
पहले प्यार का पहला ग़म
♪
पहली बार हैं आँखें नम
पहले प्यार का पहला ग़म
पहली बार हैं आँखें नम
पहला है तनहाई का ये मौसम
अरे, आ भी जाओ, वरना रो देंगे हम
♪
मेरा तन-मन सारा तेरे रंग रंगाया
मेरी रूह में तेरा इश्क़ बसे
मैंने सुध-बुध खोई, सारा चैन गँवाया
तू जो साथ नहीं, धड़कन ना चले
आ भी जाओ, वरना रो देंगे हम
♪
पहले प्यार का पहला ग़म
♪
सज-धज के तेरी मैं राह तकूँ
सज-धज के तेरी मैं राह तकूँ
तारीख़ बता, कब आओगे?
बात दिनों की या बरसों की
कितना वक्त लगाओगे?
आ भी जाओ, वरना रो देंगे हम
माना कि दूरी सी है, थोड़ी मजबूरी भी है
लेकिन एक दिन बदलेंगे ये मौसम
हाँ, तुम को ज़्यादा रोने ना देंगे हम
♪
मेरी नींद में, ख़ाब में, सब में तू
मैं तेरी हूँ, और मुझ में तू
है यक़ीं खुद से ज़्यादा तुझ पे
बस इतनी अरज, इसे तोड़ ना तू
आ भी जाओ, वरना रो देंगे हम
♪
पहले प्यार का पहला ग़म