歌曲 / 歌词

Naina

Listen on Apple Music

歌词

कर रही है शरारत, हँस रही है सता के
इश्क़ अपना छुपा के, पाक आँखें
बन गई है ज़रूरत, देख ना लूँ मैं जब तक
लौट जाती हैं नींदें मेरी आ के
मेरी नींदें उड़ा के, मेरा चैन चुरा के
मुझे चुपके-छुपाके देखे सदा
नैना, बाँधे नैना, तोसे नैना
नैना, तेरे नैना, प्यारे नैना, हाए
नैना, बाँधे नैना, तोसे नैना
नैना, तेरे नैना प्यारे हैं ना?
♪
अक्सर दिल की बातें
कह जाती हैं सब मुझ से कुछ ना कह के
देखूँ तो लगे है
कहीं डूब ना जाऊँ इन में बहते-बहते
पानी की लहरों से कोमल तेरी ये आँखें
महके हर दम संदल-संदल तेरी ये आँखें
हो गई है मोहब्बत...
हो गई है मोहब्बत जब से देखा है इन को
हर ख़ुशी मिल गई है इन को पा के
मेरी नींदें उड़ा के, मेरा चैन चुरा के
मुझे चुपके-छुपाके देखे सदा, हाए
नैना, बाँधे नैना, तोसे नैना
नैना, तेरे नैना, प्यारे नैना, हाए
नैना, बाँधे नैना, तोसे नैना
नैना, तेरे नैना प्यारे हैं ना?