歌曲 / 歌词

Aa Ja Sanam Madhur

Listen on Apple Music

歌词

आजा सनम, मधुर चाँदनी में
हम-तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमाँ, झूमने लगेगा आसमाँ
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन, ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ, लगता नहीं है दिल यहाँ
♪
भीगी-भीगी रात में दिल का दामन थाम ले
खोई-खोई ज़िंदगी हर दम तेरा नाम ले
चाँद की बहकी नज़र कह रही है, "प्यार कर
ज़िंदगी है एक सफ़र, कौन जाने कल किधर"
चाँद की बहकी नज़र कह रही है, "प्यार कर
ज़िंदगी है एक सफ़र, कौन जाने कल किधर"
आजा सनम, मधुर चाँदनी में
हम-तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमाँ, झूमने लगेगा आसमाँ
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन, ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ, लगता नहीं है दिल यहाँ
♪
दिल ये चाहे, आज तो बादल बन उड़ जाऊँ मैं
दुल्हन जैसा आसमाँ धरती पर ले आऊँ मैं
चाँद का डोला सजे, धूम तारों में मचे
झूम के दुनिया कहे, "प्यार में दो दिल मिले"