歌词
नमकीन सी बात है हर नई सी बात में
तेरी खुशबू चल रही है जो मेरे साथ में
हल्का-हल्का रंग बीते कल का
गहरा-गहरा कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
बेशुमार रातें, बेहिसाब बातें
पास आते-आते गुम हो जाती हैं
बेखुदी में ढल के, बेकली में चल के
सौ-हज़ार यादें नम हो जाती हैं
फीका-फीका पल बीते कल का
महका-महका कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा इश्क़
आधा इश्क़, आधा इश्क़
आधा इश्क़
इंतज़ार सा है, इम्तिहान सा है
इत्मिनान सा है, क्या है ना जाने
इतरा रही है, इब्तिदा हुई है
इन्तहा हुई है, कैसे ना जाने
छलका-छलका पल बीते कल का
ठहरा-ठहरा कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
कदमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा-आधा-आधा-आधा-आधा इश्क़