歌词
इक तुमसे बात पूछूँ?
इक तुमसे बात पूछूँ?
पूछो, हाँ, पूछो
बुरा नहीं मानो, पर ये बात जानो
जितने सीधे बनते हो लगते नहीं
♪
पीछा करते हो क्यूँ? छुपते रहते हो क्यूँ?
बोलो कुछ तो कहो, गुमसुम हो क्यूँ?
पीछा करते हो क्यूँ जी क्यूँ? छुपते रहते हो क्यूँ जी क्यूँ?
बोलो कुछ तो कहो, गुमसुम हो क्यूँ?
उलझने भुला दो, प्यार है बता दो
दोस्तों से दिल की बातें छुपाते नहीं
इक तुमसे बात कह दूँ?
कह दो, हाँ, कह दो
तुमसे मिलना भाये, साथ ये सुहाये
क्या हमारा नाता है कुछ पता नहीं
♪
हाँ, प्यारी बातें तेरी, मीठी बातें तेरी
नटखट बातें तेरी लगती भली
प्यारी बातें तेरी-तेरी, मीठी बातें तेरी-तेरी
नटखट बातें तेरी लगती भली
इश्क़-विश्क़ क्या है? प्यार-व्यार क्या है?
ये बुख़ार क्या है जानता नहीं
अब मेरी बात सुन लो
बोलो, हाँ, बोलो
दूरियाँ मिटा दो, घर का पता दो
इतने भी पराये हो तो नहीं
♪
तूने घेरा मुझे मैं तो गई काम से
साधु समझा जिसे लुटेरा वही
तू ने घेरा मुझे-मुझे, मैं तो गयी काम-काम से
साधु समझा जिसे लुटेरा वही
जब तू मुस्कुराये, ऐसा जी में आये
हाथ थामे तेरा चल दूँ कहीं