歌曲 / 歌词

Sunaaun Kyaa Main Gam Apanaa, From ''Andaz''

Listen on Apple Music

歌词

सुनाऊँ क्या मैं ग़म अपना
ज़ुबाँ तक ला नहीं सकता
जो गाना चाहता है दिल
वो ही मैं गा नहीं सकता
वो ही मैं गा नहीं सकता, सुनाऊँ क्या...
♪
मिले हैं ग़ैर से हँसकर
वो मेरे सामने आए
वो मेरे सामने आए
लगी है ठेस वो दिल पर
कि मैं बतला नहीं सकता
कि मैं बतला नहीं सकता
सुनाऊँ क्या मैं ग़म अपना
ज़ुबाँ तक ला नहीं सकता
सुनाऊँ क्या...
♪
मेरी हसरत भरी नज़रों को
अब तक जो नहीं समझा
उसे मैं दर्द-ए-दिल अपना
कभी समझा नहीं सकता
कभी समझा नहीं सकता
सुनाऊँ क्या मैं ग़म अपना
ज़ुबाँ तक ला नहीं सकता
सुनाऊँ क्या...
♪
सिवा तेरे बहुत हैं
हुस्न वाले भी ज़माने में
हुस्न वाले भी ज़माने में
मगर मुश्किल ये है
अब दिल किसी पर आ नहीं सकता
किसी पर आ नहीं सकता
सुनाऊँ क्या मैं ग़म अपना
ज़ुबाँ तक ला नहीं सकता
सुनाऊँ क्या...