歌词
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
हो, तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
दिन हैं सुहाने, फिर कौन जाने
आए, ना आए बहार
तू ग़म को पी ले, दम भर को जी ले
दुनिया का क्या एतबार?
हो, जी पिया, दुनिया का क्या एतबार?
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
काँटों में दामन उलझे ना, साजन
फूलों में हँस कर गुज़ार
थोड़ी खुशी है, थोड़ी हँसी है
दुख ज़िंदगी में १०००
हो, जी पिया, दुख ज़िंदगी में १०००
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
नैया मिलन की, मौजें पवन की
कहती हैं तुझ को पुकार
गाता चला चल, हँसता चला चल
जीवन की नदिया के पार
हो, जी पिया, जीवन की नदिया के पार
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ
तेरे सदके बलम, ना करें कोई ग़म
ये समाँ, ये जहाँ फिर कहाँ