歌曲 / 歌词

Mehfil Mein Baar Baar

Listen on Apple Music

歌词

महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
हमने बचाई लाख मगर फिर उधर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
उनकी नज़र में कोई तो जादू ज़ुरूर है
जिस पर पड़ी, उसी के जिगर तक उतर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
उस बेवफ़ा की आँख से आंसू झलक पड़े
हसरत भारी निग़ाह बड़ा काम कर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
उनके जमाल-इ-रुख़ पे उन्हीं का जमाल था
वो चल दिए तो रौनक-इ-शाम-ओ-सहर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
उनको ख़बर करो के है बिस्मिल करीब-इ-मर्ग
वो आयेंगे ज़ुरूर जो उन तक ख़बर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई
हमने बचाई लाख मगर फिर उधर गई
महफ़िल में बार बार किसी पर नज़र गई