歌词
मेरी जान है तू, ऐ जान-ए-जाँ
♪
मेरी जान है तू, ऐ जान-ए-जाँ
जान बिना मैं कैसे जियूँ?
तेरे दम से है पहचान मेरी
पहचान बिना मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?
♪
मज़हब तो प्यार सिखाता है
मज़हब तो प्यार सिखाता है
फिर मिलने में मजबूरी क्यूँ?
दीवार उठे क्यूँ रस्मों की?
दीवार उठे क्यूँ रस्मों की?
है जिस्म-ओ-जान में दूरी क्यूँ?
इस दिल को है अरमान तेरा
इस दिल को है अरमान तेरा
अरमान बिना मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?
मेरी जान है तू, ऐ जान-ए-जाँ
♪
तेरा चेहरा देख के दिन निकले
तेरा चेहरा देख के दिन निकले
तेरी पलकों में शामें ढलती हैं
इस दिल में धड़कन तुझ से है
इस दिल में धड़कन तुझ से है
तेरे नाम से साँसें चलती हैं
ये जीवन है एहसान तेरा
ये जीवन है एहसान तेरा
एहसास बिना मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?
मेरी जान है तू, ऐ जान-ए-जाँ
जान बिना मैं कैसे जियूँ?
तेरे दम से है पहचान मेरी
पहचान बिना मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?
मैं कैसे जियूँ? मैं कैसे जियूँ?