歌曲 / 歌词

Bahon Mein Chale Aao

Listen on Apple Music

歌词

बाँहों में चले आओ
बाँहों में चले आओ
हो, हमसे सनम क्या परदा?
हो, हमसे सनम क्या परदा?
ये आज का नहीं मिलन
ये संग है उमर भर का
बाँहों में चले आओ
हो, हमसे सनम क्या परदा?
हो, हमसे सनम क्या परदा?
♪
चले ही जाना है, नज़र चुरा के यूँ
फिर थामी थी साजन तुमने मेरी कलाई क्यूँ
हाँ, चले ही जाना है, नज़र चुरा के यूँ
फिर थामी थी साजन तुमने मेरी कलाई क्यूँ
किसी को अपना बना के छोड़ दे
ऐसा कोई नहीं करता
बाँहों में चले आओ
हो, हमसे सनम क्या परदा?
हो, हमसे सनम क्या परदा?
♪
कभी-कभी कुछ तो कहो पिया हमसे
ए, कम से कम आज तो खुल के मिलो ज़रा हमसे
कभी-कभी कुछ तो कहो पिया हमसे
ए, कम से कम आज तो खुल के मिलो ज़रा हमसे
है रात अपनी, जो तुम हो अपने
किसी का फिर हमें डर क्या?
बाँहों में चले आओ
हो, हमसे सनम क्या परदा?
हो, हमसे सनम क्या परदा?
ये आज का नहीं मिलन
ये संग है उमर भर का
बाँहों में चले आओ
हो, हमसे सनम क्या परदा?
हो, हमसे सनम क्या परदा?