歌曲 / 歌词

Ae Mohabbat Zindabad

Listen on Apple Music

歌词

वफ़ा की राह में आशिक़ की ईद होती है
ख़ुशी मनाओ मोहब्बत शहीद होती है
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
दौलत की ज़ंजीरों से तू
दौलत की ज़ंजीरों से तू
रहती है आज़ाद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
मंदिर में, मस्जिद में
तू और तू ही है ईमानों में
मुरली की तानों में तू और
तू ही है आज़ानों में
तेरे दम से दीन-धरम की
दुनिया है आबाद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
प्यार की आँधी रुक ना सकेगी
नफ़रत की दीवारों से
खून-ए-मोहब्बत हो ना सकेगा
ख़ंजर से, तलवारों से
मर जाते हैं आशिक़ ज़िंदा
रह जाती है याद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
इश्क़ बग़ावत कर बैठे तो
दुनिया का रुख मोड़ दे
आग लगा दे महलो में और
तख़्त-ए-शाही छोड़ दे
सीना ताने मौत से खेले
कुछ ना करे फ़रियाद
(ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद)
(ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद)
(ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद)
(ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद)
ताज हुकूमत जिसका मज़हब, फिर उसका ईमान कहाँ?
ताज हुकूमत जिसका मज़हब, फिर उसका ईमान कहाँ?
जिसके दिल में प्यार ना हो वो पत्थर है इंसान कहाँ?
जिसके दिल में प्यार ना हो वो पत्थर है इंसान कहाँ?
प्यार के दुश्मन होश में आ
हो जाएगा बरबाद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ऐ, मोहब्बत ज़िंदाबाद
ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद
ज़िंदाबाद (ज़िंदाबाद...)