歌词
कई ऐसे भी आँसू हैं जो आँखों में नहीं आते
कई ऐसे भी आँसू हैं जो आँखों में नहीं आते
बहुत से राज़ ऐसे हैं जो समझाए नहीं जाते
कई ऐसे भी आँसू हैं जो आँखों में नहीं आते
♪
कई दिल टूट जाते हैं सदा तक भी नहीं आती
कई दिल टूट जाते हैं सदा तक भी नहीं आती
हज़ारों दर्द ऐसे हैं कसक जिनकी नहीं जाती
...कसक जिनकी नहीं जाती
बहुत से ज़ख़्म ऐसे हैं जो दिखलाए नहीं जाते
बहुत से राज़ ऐसे हैं जो समझाए नहीं जाते
कई ऐसे भी आँसू हैं जो आँखों में नहीं आते
♪
कोई महफ़िल हो दुनिया की वहीं है दिल की तनहाई
कोई महफ़िल हो दुनिया की वहीं है दिल की तनहाई
ना जाने याद क्या आया, हमारी आँख भर आई
ना जाने याद क्या आया, हमारी आँख भर आई
ये कैसे गीत हैं, ऐ दिल, जो गाए भी नहीं जाते?
बहुत से राज़ ऐसे हैं जो समझाए नहीं जाते
कई ऐसे भी आँसू हैं जो आँखों में नहीं आते