歌曲 / 歌词

O Haseena Zulfonwale Jane Jahan (From "Teesri Manzil")

Listen on Apple Music

歌词

ओ, हसीना ज़ुल्फ़ों वाली, जान-ए-जहाँ
ढूँढती हैं क़ाफ़िर आँखें किसका निशाँ?
ओ, हसीना ज़ुल्फ़ों वाली, जान-ए-जहाँ
ढूँढती हैं क़ाफ़िर आँखें किसका निशाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
हाँ, महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
वो अनजाना ढूँढती हूँ
वो दीवाना ढूँढती हूँ
जलाकर जो छिप गया है
वो परवाना ढूँढती हूँ
♪
गर्म हैं, तेज़ हैं ये निगाहें मेरी
काम आ जाएँगी सर्द आहें मेरी
Hey, तुम किसी राह में तो मिलोगे कहीं
अरे, इश्क़ हूँ, मैं कहीं ठहरता ही नहीं
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ, कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवाँ
♪
ओ, हसीना ज़ुल्फ़ों वाली, जान-ए-जहाँ
ढूँढती हैं क़ाफ़िर आँखें किसका निशाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
वो अनजाना ढूँढती हूँ
वो दीवाना ढूँढती हूँ
जलाकर जो छिप गया है
वो परवाना ढूँढती हूँ
♪
छिप रहे हैं, ये क्या ढंग है आपका?
आज तो कुछ नया रंग है आपका
हाय, आज की रात मैं क्या से क्या हो गई
आहा, आपकी सादगी तो बला हो गई
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ, कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवाँ
♪
ओ, हसीना ज़ुल्फ़ों वाली, जान-ए-जहाँ
ढूँढती हैं क़ाफ़िर आँखें किसका निशाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
वो अनजाना ढूँढती हूँ
वो दीवाना ढूँढती हूँ
जलाकर जो छिप गया है
वो परवाना ढूँढती हूँ
♪
ठहरिए तो सही, कहिए क्या नाम है
मेरी बदनामियों का वफ़ा नाम है
ओहो, क़त्ल करके चलें, ये वफ़ा खूब है
हाय, नादाँ तेरी ये अदा खूब है
मैं भी हूँ गलियों की परछाई
कभी यहाँ, कभी वहाँ
शाम ही से कुछ हो जाता है
मेरा भी जादू जवाँ
♪
ओ, हसीना ज़ुल्फ़ों वाली, जान-ए-जहाँ
ढूँढती हैं क़ाफ़िर आँखें किसका निशाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
महफ़िल-महफ़िल, ऐ शमा, फ़िरती हो कहाँ?
वो अनजाना ढूँढती हूँ
वो दीवाना ढूँढती हूँ
जलाकर जो छिप गया है
वो परवाना ढूँढती हूँ