歌曲 / 歌词

Aayega Aanewala

Listen on Apple Music

歌词

ख़ामोश है ज़माना, चुप-चाप हैं सितारे
आराम से है दुनिया, बेकल है दिल के मारे
ऐसे में कोई आहट, इस तरह आ रही है
जैसे कि चल रहा है, मन में कोई हमारे
या दिल धड़क रहा है, इक आस के सहारे
आएगा, आएगा, आएगा, आएगा, आएगा आनेवाला
आएगा, आएगा आनेवाला
♪
आएगा, आएगा, आएगा, आएगा आनेवाला
आएगा, आएगा, आएगा
♪
दीपक बग़ैर कैसे, पर्वाने जल रहे हैं
दीपक बग़ैर कैसे, पर्वाने जल रहे हैं
कोई नहीं चलाता और तीर चल रहे हैं
कोई नहीं चलाता और तीर चल रहे हैं
तड़पेगा कोई कब तक, बे-आस बे-सहारे
तड़पेगा कोई कब तक, बे-आस बे-सहारे
लेकिन ये कह रहे हैं, दिल के मेरे इशारे
आएगा, आएगा, आएगा, आएगा आनेवाला
आएगा, आएगा, आएगा
♪
भटकी हुई जवानी, मंज़िल को ढूँढती है
भटकी हुई जवानी, मंज़िल को ढूँढती है
माझी बग़ैर नैया साहिल को ढूँढती है
माझी बग़ैर नैया साहिल को ढूँढती है
क्या जाने दिल की कश्ती, कब तक लगे किनारे
क्या जाने दिल की कश्ती, कब तक लगे किनारे
लेकिन ये कह रहे हैं, दिल के मेरे इशारे
आएगा, आएगा, आएगा, आएगा आनेवाला
आएगा, आएगा, आएगा, आएगा