歌曲 / 歌词

Jab Tak Maine Samjha - From "Bheegi Palken"

Listen on Apple Music

歌词

जब तक मैंने समझा जीवन क्या है
जीवन बीत गया, जीवन बीत गया
जब तक मैंने समझा जीवन क्या है
जीवन बीत गया, जीवन बीत गया
♪
खुशियों के हर फूल से मैंने ग़म का हार पिरोया
प्यार तमन्ना थी जीवन की, प्यार को पाके खोया
अपनों से खुद तोड़ के नाता, अपनेपन को रोया
अपनेपन को रोया
जब तक मैंने समझा अपना क्या है
सपना टूट गया, सपना टूट गया
जब तक मैंने समझा जीवन क्या है
जीवन बीत गया, जीवन बीत गया
♪
जीवन के किस मोड़ पे आके दूर हुए वो दिल से
आँधी समय की उड़ा के ले गई मेरे नशेमन के तिनके
वादें करके प्यार-वफ़ा के, बिछड़े साथी मिल के
बिछड़े साथी मिलके
जब तक मैंने समझा साथ क्या है
साथी छूट गया, साथी छूट गया
जब तक मैंने समझा जीवन क्या है
जीवन बीत गया, जीवन बीत गया
♪
टूटे रिश्ते, याद में उनकी क्यूँ भीगी है पलकें?
टूटे रिश्ते, याद में उनकी क्यूँ भीगी है पलकें?
बिखरे-बिखरे दिल के टुकड़े उनकी खातिर तड़पे
प्यासी आँखे पी जाए आँसू, आँखों से ना छलके
आँखों से ना छलके
जब तक मैंने समझा आँसू क्या है
दामन भीग गया, दामन भीग गया
जब तक मैंने समझा जीवन क्या है
जीवन बीत गया, जीवन बीत गया