歌词
रफ़्ता-रफ़्ता, हौले-हौले दिल को चुराया तुमने
दिल को तो पता भी ना चला
चोरी-चोरी, चुपके-चुपके जादू जगाया तुमने
दिल को तो पता भी ना चला
कभी हाँ, कभी ना हम करते रहे
छुपके आहें भी भरते रहे
देखते-देखते ये क्या हो गया?
रफ़्ता-रफ़्ता, हौले-हौले दिल को चुराया तुमने
दिल को तो पता भी ना चला
रातों में अब तेरा सपना मुझको आता है, हाँ
एक अँगड़ाई, एक बेचैनी दे के जाता है
तेरी आँखों का मैं दीवाना हूँ, तेरे होठों का मैं पैमाना हूँ
तू ये जाने ना
रफ़्ता-रफ़्ता, हौले-हौले दिल को चुराया तुमने
दिल को तो पता भी ना चला
इस पहलू में, इस दामन में मुझको रहना है
दर्द जुदाई का इक पल भी अब ना सहना है
मेरी यादों में जाने जां तू है, मेरी साँसों में तेरी ख़ुशबू है
तू है मेरी जां