歌曲 / 歌词

Mera Joota Hai Japani

Listen on Apple Music

歌词

मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिन्दुस्थानी

मेरा जूता है जापानी
निकल पड़े हैं खुल्ली सड़क पर, अपना सीना ताने
अपना सीना ताने
मंज़िल कहाँ, कहाँ रुकना है, उपरवाला जाने?
उपरवाला जाने?
बढ़ते जाएँ हम सैलानी, जैसे इक दरिया तूफ़ानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिन्दुस्थानी
मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिन्दुस्थानी
मेरा जूता है जापानी
ऊपर-नीचे, नीचे-ऊपर, लहर चले जीवन की
लहर चले जीवन की
नादाँ है जो बैठ किनारे, पूछे राह वतन की
पूछे राह वतन की
चलना जीवन की कहानी, रुकना मौत की निशानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिन्दुस्थानी
मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिश्तानी
सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिन्दुस्थानी
मेरा जूता है जापानी
होंगे राजे राजकुंवर, हम, बिगड़े दिल शहज़ादे
बिगड़े दिल शहज़ादे
हम सिंघासन पर जा बैठें, जब जब करें इरादे
जब जब करें इरादे
सूरत है जानी पहचानी, दुनिया वालों को हैरानी