歌曲 / 歌词

Yeh Nayan Dare Dare - Kohraa

Listen on Apple Music

歌词

ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
♪
ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
मुझे पीने दो, कल की किसे ख़बर
एक रात होके निडर मुझे जीने दो
ये नयन डरे-डरे
♪
रात हसीं, ये चाँद हसीं
तू सबसे हसीं, मेरे दिलबर
रात हसीं, ये चाँद हसीं
तू सबसे हसीं, मेरे दिलबर
और तुझसे हसीं...
और तुझसे हसीं तेरा प्यार, तू जाने ना
ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
मुझे पीने दो, कल की किसे ख़बर
एक रात होके निडर मुझे जीने दो
ये नयन डरे-डरे
♪
प्यार में है जीवन की ख़ुशी
देती है ख़ुशी कई ग़म भी
प्यार में है जीवन की ख़ुशी
देती है ख़ुशी कई ग़म भी
मैं मान भी लूँ...
मैं मान भी लूँ कभी हार, तू माने ना
ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
मुझे पीने दो, कल की किसे ख़बर
एक रात होके निडर मुझे जीने दो
ये नयन डरे-डरे