歌词
मेला दिलों का आता है
इक बार आ के चला जाता है
मेला दिलों का आता है
इक बार आ के चला जाता है
आते हैं मुसाफ़िर, जाते हैं मुसाफ़िर
जाना ही है उनको, क्यूँ आते हैं मुसाफ़िर?
मेला दिलों का आता है
इक बार आ के चला जाता है
हँस ले, गा ले, ये दिन ना मिलेंगे कल
थोड़ी खुशियाँ हैं, थोड़े से ये पल
एक बार चली गईं जो ये बहारें
लौट के ना आएँगी गुज़री बहारें
मेला बहारों का आता है
इक बार आ के चला जाता है
आती हैं बहारें, जाती हैं बहारें
जाना ही है इनको, क्यों आती हैं बहारें?
मेला दिलों का आता है
इक बार आ के चला जाता है
साजन मेरे एक तुझ पे भरोसा है
इस भीड़ में बस तू ही तो मेरा है
साजन मेरे एक तुझ पे भरोसा है
इस भीड़ में बस तू ही तो मेरा है
मौसम बदले, बदले ज़माना
वादा किया जो, वादा निभाना
मेला वफ़ाओं का आता है
एक बार आ के चला जाता है
हाथों की लकीरें गाएँ ये तराना
मर के भी ये रिश्ता हमको है निभाना
मेला दिलों का आता है
इक बार आ के चला जाता है