歌词
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
हो, शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
हर्षित-पुलकित धरा-गगन है, हो
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
ओ, शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
हर्षित-पुलकित धरा-गगन है, हो
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
♪
उड़ते पलछिन चहक रहे हैं
हो, उड़ते पलछिन चहक रहे हैं
समय के पग भी थिरक रहे हैं
नृत्य शब्द को अर्थ मिला है
हो, नृत्य शब्द को अर्थ मिला है
आनंद उत्सव आज सजा है, ओ
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
♪
शिवशंकर हैं जीव के जीवन
ओ, शिवशंकर हैं जीव के जीवन
शक्ति है यौवन का यौवन
शक्ति ज्योति, शिव हैं नैना
हो, शक्ति ज्योति, शिव हैं नैना
करते नमन इन को दिन-रैना
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
♪
शिव हैं नर तो शक्ति नारी
हो, शिव हैं नर तो शक्ति नारी
इन से चलती सृष्टि सारी
हर एक मंत्र का सार यही हैं
हो, हर एक मंत्र का सार यही हैं
निराकार-साकार यही हैं, हो
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
हो, शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं
हर्षित-पुलकित धरा-गगन है, हो
शिव शक्ति संग नृत्य मगन हैं