歌词
हम मिले, बिछड़ गए, बात इतनी नहीं
तू नहीं, फिर क्यूँ तेरी याद मिटती नहीं?
उस पल हम ने ना रोका तुम्हें
शायद ये भी पता था हमें
तुम आओगे यक़ीन था
मुड़ के कभी तो यहाँ
तुम आओगे यक़ीन था
होने को फिर से मेरा, हाँ, मेरा
♪
कितनी रातें गुज़री जगा के
नींदें हो गई ख़फ़ा
ख़ाबों से तेरे भर ली हैं आँखें
यादों से मैंने सुबह
इतना प्यार हो जाएगा दिल को तुम से
ख़बर ही नहीं थी हमें
तुम आओगे यक़ीन था
मुड़ के कभी तो यहाँ
तुम आओगे यक़ीन था
होने को फिर से मेरा, हाँ, मेरा