歌曲 / 歌词

Tumse Milke

Listen on Apple Music

歌词

तुमसे मिलके मुझे ऐसा लगता है क्यूँ
तुमसे मिलके मुझे ऐसा लगता है क्यूँ
मेरी जान भी नहीं तुम, अंजान भी नहीं तुम?
♪
तुमसे मिलके मुझे ऐसा लगता है क्यूँ
मुझसे दूर भी नहीं तुम, मेरे पास भी नहीं तुम?
♪
तुमसे मिलती-जुलती एक तस्वीर तो है मेरे सीने में
प्यार में जिसके डूबा दिल, एक हीर तो मेरे सीने में
सीने में तेरे कोई और नहीं, बस मेरी है तस्वीर
चाहत की नज़र से देख ज़रा, बस मैं हूँ तेरी हीर
बार-बार ये ख़याल दिल में उठता है क्यूँ
मेरी जान भी नहीं तुम, अंजान भी नहीं तुम?
♪
तुम शायद भूले हो वो क़स्में, वो वादे, जो रहे अपने
देखो मेरी इन आँखों में, अब तक हैं जवाँ वो मेरे सपने
सपनों की इस दुनिया से मुझे अब लगने लगा है डर
मैं कैसे बताऊँ आज तुझे, क्या चोट है इस दिल पर?
सोच के बस यही दिल ये डरता है क्यूँ
मुझसे दूर भी नहीं तुम, मेरे पास भी नहीं तुम?
तुमसे मिलके मुझे ऐसा लगता है क्यूँ
मेरी जान भी नहीं तुम, अंजान भी नहीं तुम?