歌曲 / 歌词

Gustaki Maf Ho (From "Hum Se Hai Zamana")

Listen on Apple Music

歌词

आँखों में तेरी जादू, साँसों में तेरी ख़ुशबू
बातों में वो कशिश है दिल पे रहे ना काबू
तेरे शबाब के है चर्चे जहाँ में हरसू
मंज़ूर है मुझे भी, सबसे हसीं है तू
सूरत के जैसी तेरी सीरत मगर कहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ, गुस्ताखी माफ़ हो
♪
मौसम के जैसे देखे १०० रंग मैंने तेरे
कल शाम तू जुदा थी, कुछ और है सवेरे
शबनम समझ के तुझको उंगली से जब छुआ है
शोला है जानेमन तू महसूस तब हुआ है
किससे कहे ये मुश्किल, दुश्मन है अपना ही दिल
कोई भी जोर इसपे चलता नहीं यहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ, गुस्ताखी माफ़ हो
♪
यूँ निगाहें ना चुरा, मस्त नजरों की कसम
ए मेरी जानेवफ़ा तुझको आहों की कसम
मै तो था एक आवारा तेरी जुल्फों की कसम
तेरी चाहत ने मारा तेरे जलवों की कसम
आज खामोश न रह सूखे होटों की कसम
दिल में जो बात है कह तुझको वादों की कसम
प्यार बदनाम ना हो बाके जज्बों की कसम
सर पे इल्ज़ाम ना हो अपने सजदो को कसम
आ भी जा पास मेरे बहते अश्कों की कसम
मै भरोसे हूं तेरे दिल के रिश्तों की कसम
कहता है ये दीवाना अपनी कसम निभाना
दुश्मन बना ज़माना, है अपना इम्तिहा
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ, गुस्ताखी माफ़ हो
♪
उल्फत के दुश्मनों को रखे ख़ुदा सलामत
सबकी जो खैर मांगे है वो दुआ महोब्बत
नाराज़ है तू मुझसे, पर मै खफ़ा नहीं हूं
सुनले ए मेरे दिलबर मै बेवफा नहीं हूं
अपनों से नहीं होते इस तरह बदगुमा
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ, गुस्ताखी माफ़ हो
♪
तोड़े जो हर नशे को वो यार की सदा है
दुनिया को जो भुला दे वो प्यार का नशा है
है जान हथेली पे, सर पर बंधा कफ़न है
अपने पिया से मिलने खुद ही चली दुल्हन है
दिलदार का इशारा, छोड़ा जहाँ सारा
मेरा सनम जहाँ है दुनिया मेरी वहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ, जान-ए-जहाँ
गुस्ताखी माफ़ हो ए जान-ए-जहाँ, गुस्ताखी माफ़ हो
♪
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो
गुस्ताखी माफ़ हो, गुस्ताखी माफ़ हो