歌曲 / 歌词

Wah Re Zamane Kya Rang Dikhaye, From ''Ghar Ki Izzat''

Listen on Apple Music

歌词

वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!
वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!
पल में हँसाए, पल में रुलाए, क्या रंग दिखाए!
वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!
मोहब्बत का नन्हा दीया टिमटिमाया
पहले ही झोंके ने आकर बुझाया
आँखों में तारीकी, दिल में अँधेरा
आँखों में तारीकी, दिल में अँधेरा
पग-पग ठोकर खाए
पग-पग ठोकर खाए, क्या रंग दिखाए!
वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!
♪
हाथों की मेहँदी को देखे सुहागन
हाथों की मेहँदी को देखे सुहागन
आँखों में आँसू, सूना है आँगन
आँखों में आँसू, सूना है आँगन
ख़ुशियों के दिन तो बीत चुके हैं
ख़ुशियों के दिन तो बीत चुके हैं
रह गई हाय-हाय, क्या रंग दिखाए!
वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!
पल में हँसाए, पल में रुलाए, क्या रंग दिखाए!
वाह रे, ज़माने, क्या रंग दिखाए!