歌词
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
हम भरी दुनिया में तनहा हो गए
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
♪
मौत भी आती नहीं, आस भी जाती नहीं
मौत भी आती नहीं, आस भी जाती नहीं
दिल को ये क्या हो गया? कोई शय भाती नहीं
लूटकर मेरा जहाँ छुप गए हो तुम कहाँ?
लूटकर मेरा जहाँ छुप गए हो तुम कहाँ?
तुम कहाँ? तुम कहाँ? तुम कहाँ?
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
हम भरी दुनिया में तनहा हो गए
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
♪
एक जाँ और लाख ग़म, घुट के रह जाए ना दम
आओ, तुमको देख लें डूबती नज़रों से हम
लूटकर मेरा जहाँ छुप गए हो तुम कहाँ?
लूटकर मेरा जहाँ छुप गए हो तुम कहाँ?
तुम कहाँ? तुम कहाँ? तुम कहाँ?
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए
हम भरी दुनिया में तनहा हो गए
तुम ना जाने किस जहाँ में खो गए