歌曲 / 歌词

Mohabbat Ki Jhooti

Listen on Apple Music

歌词

मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
कहानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
न सोचा न समझा, न देखा न भाला
तेरी आरज़ू ने, हमें मार डाला
तेरे प्यार की मेहरबानी पे रोये, रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
खबर क्या थी होंठों को सीना पड़ेगा
मुहब्बत छुपा कर भी, जीना पड़ेगा
जिये तो मगर ज़िन्दगानी पे रोये, रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
बड़ी चोट खाई जवानी पे रोये
जवानी पे रोये
मुहब्बत की झूठी कहानी पे रोये
कहानी पे रोये