歌词
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
♪
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का देह निचोड़ें
बुझी हुई बातें सुलगाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
♪
हम पड़ाव को समझे मंज़िल
लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल
हम पड़ाव को समझे मंज़िल
लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल
वर्तमान के मोह-जाल में
आने वाला कल ना भुलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
♪
आहुति बाक़ी, यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
आहुति बाक़ी, यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज्र बनाने
नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ
आओ फिर से दीया जलाएँ