歌曲 / 歌词

Tu Mere Samne Hai

Listen on Apple Music

歌词

तू मेरे सामने है, तेरी ज़ुल्फ़ें हैं खुली
तेरा आँचल है ढला, मैं भला होश में कैसे रहूँ
तू मेरे सामने है, तेरी ज़ुल्फ़ें हैं खुली
तेरा आँचल है ढला, मैं भला होश में कैसे रहूँ
तू मेरे सामने है
तेरी आँखें तो छलकते हुए पैमाने हैं
और तेरे होंट लरजते हुए मैख़ाने हैं
मेरे अरमान इसी बात पे दीवाने हैं
मैं भला होश में कैसे रहूं, कैसे रहूं
तू मेरे सामने है
तू जो हँसती है, तो बिजली सी चमक जाती है
तेरी साँसों से गुलाबों की महक आती है
तू जो चलती है, तो क़ुदरत भी बहक जाती है
मैं भला होश में कैसे रहूँ, कैसे रहूँ
तू मेरे सामने है, तेरी ज़ुल्फ़ें हैं खुली
तेरा आँचल है ढला, मैं भला होश में कैसे रहूँ
तू मेरे सामने है