歌词
चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मरके भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी याद जो आती है मेरे आँसू बहते हैं
अपना तो मिलन होगा पल पल ये कहते हैं
क्या ये ज़िंदगानी है बस तेरी कहानी है
बस तेरी कहानी है ये जो ज़िंदगानी है
चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मरके भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी वो बातें वो चाहत की रस्में
झूठे थे वादे क्या झूठी थी कसमें
जान-ए-तमन्ना क्या ये सच है बस इतना कह दे
टूट जाए ना लम्हा ऐतबार का
दे कोई सिला मेरे इन्तज़ार का
चाहा है तुझको चाहूंगी हरदम
मरके भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी हूं .तेरी हूं तेरी जो चाहें कसम ले ले
मुझको हमराही तू अपने ग़म दे दे
सारी उमर है मुझको दर्द जुदाई का सहना
रास्ते में खोई हैं मंज़िलें मेरी
मेरे साथ जाएंगी मुश्किलें मेरी
चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मरके भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तू सामने है मेरे फिर क्यूं ये दूरी है
तुझे कैसे बताऊं मैं हाय क्या मजबूरी है
ये भी कोई जीना है सिर्फ़ आँसू पीना है
सिर्फ़ आँसू पीना है ये भी कोई जीना है