歌词
तुम नहीं, चाहत थी जिसकी हमें
तुम वो नहीं जो आदत थी जिसकी हमें
क्यूँ आ गए हो हमसे मिलाने हमें?
क्यूँ आ गए हो हमसे छिपाने हमें?
रहने दो ना तनहा हमें, तनहा हमें, तनहा हमें
♪
तुम वही क्या जिसकी कमी थी हमें?
तुम हो वही क्या जिसकी नमी थी हमें?
लो, छलक के अबके दिखाएँ तुम्हें
खोई-खोई ख़्वाहिशों की तंग गलियों से अबके घुमाएँ तुम्हें
यूँ आ गए हो जैसे पुराना ज़ख़म
यूँ आ गए हो जैसे नया हो मरहम
रहने दो ना सिरहाने हमें
(रहने भी दो ना) सिरहाने हमें (तनहा हमें)
सिरहाने हमें (रहने भी दो ना)
सिरहाने हमें (तनहा हमें, तनहा हमें)