歌曲 / 歌词

Yeh Ujli

Listen on Apple Music

歌词

ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
ना हमको नींद आयेगी, ना तुमको नींद आयेगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
ना हमको नींद आयेगी, ना तुमको नींद आयेगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
इजाज़त हो, तो अपने जज़्बा-ए-दिल को परख लूँ मैं
तुम्हारे दिलरुबा, होठों पे अपने होठ रख दूँ मैं
तुम अपने गरम होठों को, बनाओ यूँ ना आवारा
दिल इतनी जोर से धड़केंगा, सुन लेगा ये जहाँ सारा
अगर ऐसा हुआ तो, रात हम पर मुस्कराएगी
ना हमको नींद आयेगी, ना तुमको नींद आयेगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
करीब आओ मेरी जाने जहाँ, कुछ ओर खुल जाओ
मेरी आगोश में सिमटो, मेरी साँसों में घुल जाओ
बदन है मोम सा मेरा, लगाना हाथ नर्मी से
पिघल जाऊ ना मैं जाना तेरे हाथों की गर्मी से
ये गर्मी दोनों को दीवाना बनायेगी
ना हमको नींद आयेगी, ना तुमको नींद आयेगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी
ना हमको नींद आयेगी, ना तुमको नींद आयेगी
ये उजली चाँदनी जब हसरतों को, गुद-गुदायेंगी