歌词
ये तेरे प्यार का कैसा हुआ असर?
देखूँ जिधर-जिधर आए तू ही नज़र
अब तुम से छुप-छुप के मिलना, अच्छा लगता है
हम दीवाने हो जाएँगे, ऐसा लगता है
अब तुम से छुप-छुप के मिलना, अच्छा लगता है
हम दीवाने हो जाएँगे, ऐसा लगता है
नज़र मिला के नज़र चुराना, अच्छा लगता है
हम दीवाने हो जाएँगे, ऐसा लगता है
♪
जी चाहे तुम से तुम को चुरा के दूर कहीं ले जाए
अपने लबों पे तुम को सजा के हम रात-दिन गुनगुनाए
हो, जी चाहे तुम से तुम को चुरा के दूर कहीं ले जाए
अपने लबों पे तुम को सजा के हम रात-दिन गुनगुनाए
चलता रहे यूँ ही ये दिल का कारवाँ
यूँ ही रहे सदा अपनी चाहत जवाँ
अब तुम से छुप-छुप के मिलना, अच्छा लगता है
हम दीवाने हो जाएँगे, ऐसा लगता है
नज़र मिला के नज़र चुराना, अच्छा लगता है
हम दीवाने हो जाएँगे, ऐसा लगता है
♪
बाँहों में ले लूँ, ज़ुल्फ़ों से खेलूँ, अरमाँ मचलने लगे हैं
बढ़ती ही जाए ये बेक़रारी, हम-तुम बहकने लगे हैं
हाए, बाँहों में ले लूँ, ज़ुल्फ़ों से खेलूँ, अरमाँ मचलने लगे हैं
बढ़ती ही जाए ये बेक़रारी, हम-तुम बहकने लगे हैं
ये मेरे रात-दिन तेरे हुए, सनम
तेरे बिना नहीं जीना, तेरी क़सम