歌曲 / 歌词

Abhi Saans Lene Ki Fursat Nahin

Listen on Apple Music

歌词

अभी साँस लेने की फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
अभी साँस लेने की फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
कि कुछ देखने की ज़रूरत नहीं है
तुम ही तुम निगाहों में हो
अभी साँस लेने की फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
कि कुछ देखने की ज़रूरत नहीं है
तुम ही तुम निगाहों में हो
♪
कितना प्यारा-प्यारा है समाँ
प्यासे दिल की धड़कन है जवाँ
जाने कैसा छाया है नशा
यूँ ना मुझ को छेड़ो, दिलरुबा
छोड़ो, छोड़ो, जान-ए-जानाँ
तुम ऐसे शरमाना
कि अब सोचने की इजाज़त नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
कि कुछ देखने की ज़रूरत नहीं है
तुम ही तुम निगाहों में हो
♪
हाल-ए-दिल मैं तुम से क्या कहूँ?
इतनी बेचैनी कैसे सहूँ?
तुम ने ऐसा जादू क्या किया?
बेताबी से धड़के हैं जिया
मेरे पहलू में रहना
एक पल भी दूर ना जाना
किसी और की दिल को हसरत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
अभी साँस लेने की फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
♪
मैं तो हूँ दीवाना, बेख़बर
पल-पल देखे तुम को ही नज़र
कहता है ये चाहत का मौसम
"इतना भी तो चाहो ना, सनम"
सिर्फ़ मुझे चाहत है तेरी
मैं सब से बेगाना
मुझे प्यार करने से फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
अभी साँस लेने की फ़ुरसत नहीं है
कि तुम मेरी बाँहों में हो
♪
कि तुम मेरी बाँहों में हो
♪
कि तुम मेरी बाँहों में हो