歌词
तूने प्यार की...
तूने प्यार की बीन बजाई
मैं दौड़ी चली आयी, मैं भागी चली आयी, हो
तूने प्यार की बीन बजाई
मैं दौड़ी चली आयी, मैं भागी चली आयी, हो
तूने दिल से जो मुझको बुलाया
तूने दिल से जो मुझको बुलाया
मैं दौड़ा चला आया, मैं भागा चला आया, हो
♪
सारा-सारा दिन तेरी याद सताए
रात को नींद ना आए
सारा-सारा दिन तेरी याद सताए
रात को नींद ना आए
बावरी हो गई प्रीत में तेरी
दिल कहीं चैन ना पाए
तूने ऐसी लगन लगाई
तूने ऐसी लगन लगाई
मैं दौड़ी चली आयी, मैं भागी चली आयी, हो
♪
आजा, तुझे बीन मैं अपनी बना लूँ
अपने लबों से लगा लूँ
आजा, तुझे बीन मैं अपनी बना लूँ
अपने लबों से लगा लूँ
मैं तुझे देखूँ, तू मुझे देखे
आँखों में ऐसे बसा लूँ
तूने अपना मुझको बनाया
तूने अपना मुझको बनाया
मैं दौड़ा चला आया, मैं भागा चला आया, हो
♪
तेरा-मेरा प्यार है सदियों पुराना
जाने ना जाने ज़माना
ओ, तेरा-मेरा प्यार है सदियों पुराना
जाने ना जाने ज़माना
वादा किया है साथ रहेंगे
वादा भूल ना जाना
तेरे प्यार में दुनिया भुलाई
तेरे प्यार में दुनिया भुलाई
मैं दौड़ी चली आयी, मैं भागी चली आयी, हो
तूने दिल से जो मुझको बुलाया
मैं दौड़ा चला आया, मैं भागा चला आया, हो
तूने प्यार की बीन बजाई
मैं दौड़ी चली आयी, मैं भागी चली आयी, हो