歌词
(हर-हर, हर-हर महादेव की जय हो)
(शंकर शिव, कैलाशपति की जय हो)
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
शिवजी के चरणों में सर को झुकाए
करें अपने तन-मन को गंगा सा पावन
करें अपने तन-मन को गंगा सा पावन
जपे नाम शिव का, भजन इनके गाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
(हर-हर महादेव की जय हो)
(हर-हर महादेव की जय हो)
(हर-हर महादेव की जय हो)
(हर-हर महादेव की जय हो)
♪
ये संसार है झूठी माया का बंधन
शिवालय में मारग है मुक्ति का भक्तों
(ॐ नमः शिवाय नमो)
महादेव का नाम लेने से हर दिन
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तों
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी
चलो आत्मा को तो कुंदन बनाए
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
♪
कहीं भी नहीं अंत उसकी दया का
करें वंदना उस दयालु पिता की
(ॐ नमः शिवाय नमो)
हमें भी मिले छाँव उसकी कृपा की
हमें भी मिले भीख उसकी दया की
लगाकर समाधि करें शिव का सुमिरन
लगाकर समाधि करें शिव का सुमिरन
यूँ सोए हुए भाग अपने जगाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
♪
करें सबका कल्याण कल्याणकारी
भरे सबके भंडार त्रिनेत्रधारी
(ॐ नमः शिवाय नमो)
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी
बनेगा जो तन-मन से शिव का पुजारी
करे नाम लेकर सफ़ल अपना जीवन
करे नाम लेकर सफ़ल अपना जीवन
ये अनमोल जीवन यूँ ही ना गवाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
शिवजी के चरणों में सर को झुकाए
करें अपने तन-मन को गंगा सा पावन
जपे नाम शिव का, भजन इनके गाएँ
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों
(हर-हर, हर-हर महादेव की जय हो)
(शंकर शिव, कैलाशपति की जय हो)
(हर-हर, हर-हर महादेव की जय हो)