歌词
ज़माने में कहाँ टूटी हुई तस्वीर बनती है
तेरे दरबार में बिगड़ी हुई तक़दीर बनती है
तारीफ़ तेरी निकली है दिल से
आई है लब पे बन के क़व्वाली
शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली
(शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली)
लब पे दुआएँ, आँखों में आँसू
दिल में उम्मीदें, पर झोली ख़ाली
शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली
(दर पे सवाली, आया है दर पे सवाली) बाबा
शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली
♪
ओ, मेरे साईं देवा, तेरे सब नाम लेवा
(ओ, मेरे साईं देवा, तेरे सब नाम लेवा)
जुदा इंसान सारे, सभी तुझ को हैं प्यारे
सुने फ़रियाद सबकी, तुझे है याद सबकी
बड़ा या कोई छोटा, नहीं मायूस लौटा
अमीरों का सहारा, ग़रीबों का गुज़ारा
तेरी रहमत का क़िस्सा बयाँ Akbar करे क्या?
दो दिन की दुनिया, दुनिया है गुलशन
सब फूल-काँटे, तू सबका माली
Hey, हाँ (शिर्डी वाले साईं बाबा)
हो (आया है तेरे दर पे सवाली)
♪
खुदा की शान तुझ में, दिखे भगवान तुझ में
(खुदा की शान तुझ में, दिखे भगवान तुझ में)
तुझे सब मानते हैं, तेरा घर जानते हैं
चले आते हैं दौड़े, जो खुशक़िस्मत हैं थोड़े
ये हर राही की मंज़िल, ये हर कश्ती का साहिल
जिसे सब ने निकाला, उसे तूने सँभाला
(जिसे सब ने निकाला, उसे तूने सँभाला)
तू बिछड़ों को मिलाए, बुझे दीपक जलाए
(तू बिछड़ों को मिलाए, बुझे दीपक जलाए)
(तू बिछड़ों को मिलाए, बुझे दीपक जलाए)
ये ग़म की रातें, रातें ये काली
इनको बना दे ईद और दीवाली