歌词
सुनो तुमहारा असली नाम क्या हैं
जी मेरा असली नाम Jhonny
और नकली
नकली भी Jhonny
इसके अलावा भी कोइ नाम हैं
जी हा jhaani
आप को ज्यादा पसंद हैं
ओ मेरे राजा
ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई, दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया
ओ मेरी रानी
समझ गया मैं
वही पुराना
तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया
इंतज़ार के इक इक पल का बदला लूँगा
ऐसा भी क्या
ये ना समझना आज भी ऐसे जाने दूँगा
ऐसा भी क्या
कितना सताया पहले उसका हिसाब दो
अँखियों में अँखियाँ डाल के जवाब दो
बचते बचाती,
बचते बचाती,
छुपते छुपाती
तुम क्या जानो कैसे आई
वादा तो निभाया.
ओ मेरे राजा
समझ गया मैं
वही पुराना
तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया
बाहों के इन ज़ंजीरों में यूँ ना जकड़ो
हम जकड़ेंगे
मुड़ जाएगी मेरी कलाई हाथ ना पकड़ो
हम पकड़ेंगे
छोड़ो ना
नहीं
छोड़ो ना
ऐसे तो नाज़ुक नहीं हाथ सरकार के
मौके भी कभी कभी मिलते हैं प्यार के
प्यार अभी तो
प्यार अभी तो,
नया-नया है
मेरी वफ़ा की कदर करो की
वादा तो निभाया...
ओ मेरे राजा
खफा ना होना
देर से आई, दूर से आई
मजबूरी थी फिर भी मैंने
वादा तो निभाया
ओ मेरी रानी
कहो ये गालों के अंगारे किसके लिए हैं
कहो कहो
अजी तुम्हारे
होंठों पे ये शहद के धारे किस के लिए हैं
बोलो बोलो
अजी तुम्हारे
शर्म कहाँ की आओ गले लग जाओ जी
कब से खड़ा हूँ प्यासा, प्यास बुझाओ जी
हट जाओ जी
बुझाओ जी
बदनामी से
बदनामी से
डर लगता है
ये तो सोचो किस मुश्किल से
वादा तो निभाया...
ओ मेरे राजा
समझ गया मैं
वही पुराना
तेरा बहाना
देर से आना और ये कहना
वादा तो निभाया
वादा तो निभाया
ओ मेरे राजा
ओ मेरी रानी