歌词
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
ज़िन्दगी की तरह ख़ूबसूरत हो जो
और मासूम हो प्यार के जैसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
ज़िन्दगी की तरह ख़ूबसूरत हो जो
और मासूम हो प्यार के जैसी
दीवाना दिल ढूँढे...
♪
फूलों की खुशबू फ़िज़ाओं में बिखरे
करती हो जब-जब वो बातें
रातें चमकती हैं ज्यों चाँदनी की
ऐसे चमकती हों आँखें
कभी भी किसी ने ना देखी-सुनी हो
हसीं मेरी महबूब हो ऐसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
ज़िन्दगी की तरह ख़ूबसूरत हो जो
और मासूम हो प्यार के जैसी
दीवाना दिल ढूँढे...
♪
हुस्न के टुकड़े चुरा के नज़र ने
तस्वीर उस की बनाई
सारे जहाँ के हसीनों की रौनक
एक ही तन में सजाई
वो बनके हक़ीक़त नज़र आएगी कब
ख़यालों में, ख़्वाबों में है जैसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
ज़िन्दगी की तरह ख़ूबसूरत हो जो
और मासूम हो प्यार के जैसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी
दीवाना दिल ढूँढे माशूक़ एक ऐसी