歌词
जब-जब मुझको चोट लगी है
दर्द ने मेरे उनको सताया
अपने सपने दिल में दबाकर
ख़ुद को भुला के, मुझको बढ़ाया
पैरों में छाले पड़ जाते
मेरे लिए मीलों चल जाते
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
♪
मेरे लिए ख़ुशियाँ लाने में
दर्द भरी क़ीमत है चुकाई
मेरे सपने पूरे करने में
अपनी नींदें हैं गँवाई
आपके संस्कारों से मैंने
जीवन की दौलत है कमाई
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
♪
डोली मेरी जब जाएगी
रुक ना सकेगा अश्कों का बहना
मुझको अपने पास ही रखना
मैं ना जाऊँगी, सबसे कहना
हर पल मेरे साथ रहोगे
आज ये मुझसे वादा करो ना
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा
पापा, मेरे पापा