歌词
वो मेरे आने पे खिल जाना तेरा
वो मेरे जाने पे चिढ़ जाना तेरा
वो मेरे छूने पे छिल जाना तेरा
याद है ना?
वो पास आने पे पिघल जाना तेरा
बूँद-बूँद मुझ पे बरस जाना तेरा
तिल-तिल मुझको वो तरसाना तेरा
याद है ना? याद है ना? याद है ना?
♪
होंठों से पलकों को खोलना
पलकों पे दर्दों को तोलना
दर्दों को चादर में छोड़ना
जो तेरे तकिए पे नींदें थी पड़ी
जो तेरी नींदों में रातें थी ढली
जो तेरी रातों में साँसें थी चली
याद है ना? याद है ना? याद है ना?
♪
आजा ना फिर से चाँद तले
मैं और तू एक साथ जलें
मैं और तू एक साथ बुझें
वो मेरे आने पे खिल जाना तेरा
वो मेरे जाने पे चिढ़ जाना तेरा
वो मेरे छूने पे छिल जाना तेरा
याद है ना?
वो पास आने पे पिघल जाना तेरा
बूँद-बूँद मुझ पे बरस जाना तेरा
तिल-तिल मुझको तरसाना तेरा
याद है ना? याद है ना? याद है ना?