歌词
मैंने ख़ाबों में तुम्हारा नूर देखा है
दिल ने भी तुमको कहीं तो ज़रूर देखा है
मैं रोज़ तेरा चेहरा सुनहरा आँखों में लेके जगा
क्या जानता था तू ही था मेरा
अब जो मिला तो लगा
देर से ही सही, मगर तू मिला, मिला तो है ना
धीरे-धीरे सही, मगर फ़ासला मिटा तो है ना
♪
रहने लगा आजकल हूँ मैं पास इतना तेरे
सारी तेरी आती-जाती मैं गिन सकूँ धड़कनें
आँखों में तेरी रातें ख़तम हो, बाहों में हो हर सुबह
फिर भी ना अपनी बातें ख़तम हो, चलता रहे सिलसिला
देर से ही सही, मगर तू मिला, मिला तो है ना
धीरे-धीरे सही, मगर फ़ासला मिटा तो है ना
देर से ही सही, मगर तू मिला, मिला तो है ना
धीरे-धीरे सही, मगर फ़ासला मिटा तो है ना