歌词
तुमको देखा तो क्या ये हो गया?
तुमको देखा तो क्या ये हो गया?
लगता है कि सारी दुनिया हसीन हैं
लगता है कि सारी दुनिया हसीन हैं
तुम जो आए तो दिल ने ये कहा
तुम जो आए तो दिल ने ये कहा
"तुम जो हो मेरे तो जीना हसीन है"
"तुम जो हो मेरे तो जीना हसीन है"
♪
कैसे बताऊँ मैं तुम्हें, क्या तुम में बात है
चेहरे पे चाँदनी है तो ज़ुल्फ़ों में रात है
ये सारा तन-बदन मेरा जैसे महक उठा
जिस पल कि तूने प्यार से थामा ये हाथ है
चंदन के जैसी इन महकी सी
चंदन के जैसी इन महकी सी
बाँहों का ये घेरा कितना हसीन है
तुम जो आए तो दिल ने ये कहा
"तुम जो हो मेरे तो जीना हसीन है"
♪
कैसे बताऊँ मैं तुम्हें, क्या बात हो गई
तुमको जो मैंने पा लिया तो मैं ही खो गई
सीने पे मेरे सर रखो, पलकों को मुंद लो
देखो वो चाँद की किरन फूलों में सो गई
सीखें तुमसे कोई जादूगरी
सीखें तुमसे कोई जादूगरी
बातें हैं ये प्यारी लहजा हसीन हैं
हाए, तुमको देखा तो क्या ये हो गया?
लगता है कि सारी दुनिया हसीन हैं
तुम जो आए तो दिल ने ये कहा
"तुम जो हो मेरे तो जीना हसीन है"