歌词
सा रे सा रे सा रे गा रे गा मा गा रे
नि नि सा रे सा धा नि रे गा रे गा रे सा
सा रे सा रे सा रे गा रे गा मा गा रे
नि नि सा रे सा धा नि रे गा रे गा रे सा
♪
सामने आ गए वो आज, लुट गईं ये आँखें
बिना लफ़्ज़ों के उनसे, यार, चल पड़ी हैं बातें
सामने आ गए वो आज, लुट गईं ये आँखें
बिना लफ़्ज़ों के उनसे, यार, चल पड़ी हैं बातें
पहला लम्हा मोहब्बत का ज़िंदगी में जो आया है
हाल देखो मेरा, बेचैन हूँ, दवा करो
यारों, सब दुआ करो, मिलके फ़रियाद करो
दिल जो चला गया है, उसे आबाद करो
यारों, तुम मेरा साथ दो ज़रा
एक बार मुझ पे तू कर दे करम
मेरी गली लेके आजा अपने क़दम
दूरियों में साँसें मेरी चलती हैं कम
जिसकी तलाश में थे हम हर-दम
मिल गया, मिल गया वो मेरा सनम
♪
तू इतनी ख़ूबसूरत है, हमें तेरी ज़रूरत है
तुम्हें चाहे हो ना हमसे, हमें तुमसे मोहब्बत है
तू इतनी ख़ूबसूरत है, हमें तेरी ज़रूरत है
तुम्हें चाहे हो ना हमसे, हमें तुमसे मोहब्बत है
तुमने नज़रें मिलाईं तो चल पढ़ी हैं साँसें
ज़ुल्फ़ें लहराईं तो हुईं इश्क़ की बरसातें
पहला बादल वो चाहत का मेरे दिल पे जो छाया है
कि ऐसे दूर ना रहें, ये उनसे कहा करो
यारों, सब दुआ करो, मिलके फ़रियाद करो
दिल जो चला गया है, उसे आबाद करो
यारों, तुम मेरा साथ दो ज़रा
♪
तेरे नज़दीक रहूँ, मेरा दिल करता है
ख़ुद से भी ज़्यादा अब जान लिया तुझको
तेरे जैसा कोई नहीं, मान लिया तुझको
♪
पहला लम्हा मोहब्बत का ज़िंदगी में जो आया है
हाल देखो मेरा, बेचैन हूँ, दवा करो
यारों, सब दुआ करो, मिलके फ़रियाद करो
दिल जो चला गया है, उसे आबाद करो
यारों, तुम मेरा साथ दो ज़रा